Delhi Air Quality: दिल्ली की वायु गुणवत्ता अब भी 'गंभीर' श्रेणी में
दिल्ली में बुधवार सुबह हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में बनी रही. शहर के कई इलाकों में पीएम 2.5 और कार्बन मोनोऑक्साइड (सीओ) के स्तर में वृद्धि दर्ज की गई. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी के आनंद विहार में पीएम 2.5 का स्तर 500 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में रहा, जबकि सीओ 112 और एनओ2 का स्तर 128 पर 'मध्यम' श्रेणी में रहा.