देश

Karnataka: वीडियो से छेड़छाड़ कर महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में पत्रकार पर मामला दर्ज

कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो से छेड़छाड़ कर एक महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में बागलकोट जिले में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी.

Karnataka: वीडियो से छेड़छाड़ कर महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में पत्रकार पर मामला दर्ज
Photo Credits ANI

बागलकोट, 8 नवंबर : कर्नाटक पुलिस ने एक वीडियो से छेड़छाड़ कर एक महिला भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने के आरोप में बागलकोट जिले में एक पत्रकार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. खुद को वीडियो पत्रकार बताने वाले बंदे नवाज साराकावास के खिलाफ जामखंडी सिटी थाने में पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी.

पीड़िता जामखंडी कस्बे में भाजपा में एक प्रमुख पद पर है और वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका भी है. पुलिस ने कहा कि आरोपी ने एक अश्लील वीडियो संपादित किया और फुटेज में पीड़िता का चेहरा लगा दिया. उसने कन्नड़ गाने के साथ पेश किए गए वीडियो को कैप्‍शन में भाजपा महिला कार्यकर्ता का सेक्स स्कैंडल बताया. यह भी पढ़ें : नवी मुंबई औद्योगिक क्षेत्र में हवा में गोली चलाने के आरोप में वास्तुकार पर मामला दर्ज

इसके बाद आरोपी ने वीडियो के जरिये भाजपा नेता को ब्लैकमेल करना शुरू किया. उसने उन्‍हें मिलने और कुछ पैसों का भुगतान करने के लिए भी मजबूर किया. साराकावास ने यह भी धमकी दी कि अगर वह पैसे देने को तैयार नहीं हुई तो वह वीडियो वायरल कर देगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).