देश

Jammu and Kashmir: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में संदिग्घ रोहिंग्या आतंकी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में एक रोहिंग्या व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

Jammu and Kashmir: एनआईए ने जम्मू-कश्मीर में संदिग्घ रोहिंग्या आतंकी को गिरफ्तार किया
(Photo : X0

जम्मू, 8 नवंबर : राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने बुधवार को जम्मू-कश्मीर के जम्मू शहर में संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में एक रोहिंग्या व्यक्ति को गिरफ्तार किया.

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने बुधवार को जम्मू शहर में रोहिंग्या शरणार्थी को गिरफ्तार किया, जिसकी पहचान जफर आलम के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : नीतीश कुमार ने ‘C ग्रेड फिल्म का डायलॉग’ बोला, महिलाओं के सामने किया भद्दा मजाक, NCW ने की एक्शन की मांग

उसे मणिपुर इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) विस्फोट के सिलसिले में संदिग्ध आतंकी संबंधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. सूत्रों ने कहा कि आगे की जानकारी बाद में साझा की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).