Delhi Air Pollution: धुंध की चादर में डूबी दिल्ली, कई इलाकों में AQI 'गंभीर' श्रेणी में
सोमवार की सुबह दिल्ली में स्मॉग छाया रहा, जिससे राष्ट्रीय राजधानी के कई निगरानी स्टेशनों पर हवा की गुणवत्ता 'गंभीर' श्रेणी में आ गई। सीपीसीबी के अनुसार, आनंद विहार स्टेशन पीएम 10 421 और पीएम 2.5 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में था, जबकि ओजोन 'मध्यम' श्रेणी में 190 तक गिर गया और सीओ 95, 'संतोषजनक' स्तर पर था।