MP: शहडोल में रेत माफिया ने पटवारी को ट्रैक्टर से कुचला, कमल नाथ ने CM शिवराज पर बोला हमला
मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक रेत माफिया पर पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने का आरोप लगा है. इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमला बोला है.
भोपाल, 26 नवंबर : मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में एक रेत माफिया पर पटवारी को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने का आरोप लगा है. इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने राज्य की मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार पर हमला बोला है.
बताया गया है कि शहडोल जिले में पटवारी प्रसन्न सिंह ने रेत माफिया को अवैध कार्य करने से रोका तो वह भड़क उठा और उसके ट्रैक्टर ने पटवारी को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई. ट्रैक्टर से कुचलने के बाद रेत माफिया मौके से फरार हो गया. पटवारी शनिवार-रविवार की रात सोन नदी में हो रहे रेत के अवैध खनन को रोकने गए थे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह भी पढ़ें : केसीआर को मुख्यमंत्री, राहुल को प्रधानमंत्री बनाने के लिए बीआरएस और कांग्रेस में समझौता हुआ: शाह
इस घटना को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ ने एक्स पर लिखा, "शहडोल में रेत माफिया द्वारा अवैध खनन रोकने गए पटवारी प्रसन्न सिंह को ट्रैक्टर से कुचलकर मार देने की जघन्य वारदात सामने आई है. यह पहला मौका नहीं है जब मध्य प्रदेश में रेत माफिया ने इस तरह से किसी सरकारी व्यक्ति को कुचल कर मार दिया हो. मध्य प्रदेश में शिवराज सरकार के दौरान पनपा भ्रष्टाचार और घोटालों के कारण यह स्थिति बनी है."
उन्होंने आगे कहा मैं दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. ईश्वर उनके परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करे. मैं प्रशासन से मांग करता हूं कि दिवंगत पटवारी के परिवार को समुचित आर्थिक सहायता प्रदान की जाए.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2023 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

