KKR vs CSK, IPL 2023 Match 33: एकतरफा मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया, बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने किया शानदार प्रदर्शन
इन दोनों के अलावा सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉनवे (56) ने भी अर्धशतक जड़ा. सुपरकिंग्स ने अंतिम आठ ओवर में 126 रन जुटाए. इसके जवाब में नाइट राइडर्स की टीम जेसन रॉय (26 गेंद में 61 रन, पांच छक्के, पांच चौके) और रिंकू सिंह (33 गेंद में नाबाद 53, तीन चौके, चार छक्के) के अर्धशतकों के बावजूद आठ विकेट पर 188 रन ही बना सकी.