एजेंसी न्यूज

Delhi: सड़क पर झगड़े के मामले में व्यक्ति की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब ठाकुर एक दुकान के बाहर खड़ा था. उसी वक्त आरोपी एक कैब से वहां पहुंचे और ठाकुर से वहां से हटने को कहा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दोनों युवकों ने ठाकुर से मारपीट की.

Delhi: सड़क पर झगड़े के मामले में व्यक्ति की पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Dead | Photo: PTI

नयी दिल्ली:  मध्य दिल्ली (Delhi) के राजेंद्र नगर में सड़क पर झगड़े के मामले में दो युवकों ने 39 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर पीट पीट कर हत्या (Murder) कर दी. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी. पुलिस (Police) अधिकारियों ने कहा कि घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान पंकज ठाकुर के रूप में हुई है. ठाकुर एक दुकान में सहायक था और अंशकालिक आधार पर किराने का सामान पहुंचाने का काम करता था. पुलिस ने घटना के संबंध में आरोपी मनीष कुमार (19) और लालचंद (20) को गिरफ्तार किया है.

अधिकारियों के मुताबिक यह घटना शनिवार को रात करीब साढ़े 11 बजे हुई जब ठाकुर एक दुकान के बाहर खड़ा था. उसी वक्त आरोपी एक कैब से वहां पहुंचे और ठाकुर से वहां से हटने को कहा. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सड़क पर मोटरसाइकिल खड़ी करने को लेकर दोनों युवकों ने ठाकुर से मारपीट की. UP: जेल में बंद कैदियों को पुलिस का ऑफर, 7 पौधे लगाओ-जमानत पाओ

अधिकारी ने कहा, ‘‘स्थान को लेकर उनके बीच बहस होने लगी. कुमार और लालचंद कैब से निकले और ठाकुर को वहां से जाने को कहा. जब ठाकुर मोटरसाइकिल पर बैठा तो आरोपियों ने उसे धक्का दिया और मारपीट की.’’

अधिकारी ने कहा कि मारपीट के बाद दोनों लहूलुहान अवस्था में ठाकुर को छोड़कर वहां से फरार हो गए. ठाकुर को एक अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस उपायुक्त (मध्य) संजय सैन ने कहा कि सीसीटीवी कैमरा फुटेज और गोपनीय सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस ने कहा कि कुमार पूर्व में दो अन्य आपराधिक मामलों में शामिल पाया गया था. अधिकारियों ने कहा कि मौजूदा मामले में जांच की जा रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).