UP: जेल में बंद कैदियों को पुलिस का ऑफर, 7 पौधे लगाओ-जमानत पाओ
जेल में बंद कैदियों को जमानत के लिए अब शपथ पत्र देना होगा कि वे जकम से कम सात पौधे लगाएंगे. इस पहल की शुरुआत मांगे राम चौहान ने की है, जो वर्तमान में बिजनौर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं.
बिजनौर, 23 अप्रैल: उत्तर प्रदेश की बिजनौर जेल में बंद कैदियों को जमानत के लिए अब शपथ पत्र देना होगा कि वे जकम से कम सात पौधे लगाएंगे. इस पहल की शुरुआत मांगे राम चौहान ने की है, जो वर्तमान में बिजनौर जिले में एसडीएम के पद पर तैनात हैं. इससे पहले अमरोहा जिले में तैनाती के दौरान भी उन्होंने इसी तरह की पहल शुरू की थी.
उन्होंने सीआरपीसी की धारा 107,116 और 151 के जमानत चाहने वाले आरोपियों से अंडरटेकिंग लेना शुरू किया.एसडीएम ने कहा, उन्हें अपनी जमीन पर पौधे लगाने थे, उनका पालन-पोषण करना था और अदालती सुनवाई में इसका सचित्र सबूत देना था. National Symbols Of India: भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के बारे में आप कितना जानते हैं? पृथ्वी पर क्या है हिंदुस्तान का एड्रेस
इसी तरह, दो गारंटरों को भी एक-एक पौधा लगाना होता है. मनुष्य पेड़-पौधों के बिना जीवित नहीं रह सकता. जब आसपास का वातावरण हरा-भरा और पौधों से शुद्ध होता है, तो समाज भी फलता-फूलता है और स्वस्थ रहता है.
एसडीएम का प्रयास रंग लाया है और उन्होंने कहा कि अब तक अमरोहा और बिजनौर जिलों में पहल के तहत विभिन्न प्रजातियों के 20,000 के करीब पौधे लगाए जा चुके हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2023 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

