India Covid-19 Update: भारत में बढ़ी कोरोना रफ्तार, देश में कोविड-19 के 5,874 नए मामले दर्ज
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 5,874 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,45,389 पर पहुंच गई है. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 49,015 रह गई है.