देश की खबरें | ''अनुच्छेद 32 को महत्व दिया गया,क्योंकि राज्य बिना नियंत्रण व संतुलन के 'निरंकुश' बन सकते है''
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शीर्ष अदालत के एक न्यायाधीश ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 32 के तहत उच्चतम न्यायालय में जाने के नागरिक के अधिकार को इतना महत्व दिया गया है क्योंकि राज्य को अगर बिना नियंत्रण और संतुलन के छोड़ दिया जाता है, तो उनके “अत्याचारी संस्था” बनने का अंदेशा है जो लोगों को मिले नागरिक और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को ले सकती है।