एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | जस्सा सिंह रामगढ़िया सिख समुदाय के महानायक : अकाल तख्त जत्थेदार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महान योद्धा जस्सा सिंह रामगढ़िया एक महान सिख नायक थे जिन्होंने समुदाय के लिए एक मिसाल कायम की।

देश की खबरें | जस्सा सिंह रामगढ़िया सिख समुदाय के महानायक : अकाल तख्त जत्थेदार

अमृतसर, पांच मई सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने शुक्रवार को कहा कि महान योद्धा जस्सा सिंह रामगढ़िया एक महान सिख नायक थे जिन्होंने समुदाय के लिए एक मिसाल कायम की।

जत्थेदार ने कहा कि सिख इतिहास में रामगढ़िया का महत्वपूर्ण स्थान है और उनका जीवन प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय आज बड़ी चुनौतियों का सामना कर रहा है और उसे इतिहास के पन्नों से मार्गदर्शन लेने की जरूरत है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने 18वीं सदी के सिख जनरल की 300वीं जयंती पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा आयोजित एक सभा के दौरान यह बात कही।

इस सभा में शामिल हुए कई वक्ताओं ने 'पंथ' (समुदाय) की एकता की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने कहा कि विभिन्न सिख गुटों और संगठनों का एक मंच पर एकजुट होना जरूरी है।

ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा, ‘‘ सिख अस्तित्व, अखंडता, सिद्धांत, मर्यादा (आचार संहिता) और समुदाय की प्रगति के लिए आपसी मतभेदों और हितों को त्यागना होगा। यदि समुदाय एकजुट रहता है तो मतभेद और चुनौतियां कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).