विदेश की खबरें | सम्राट अशोक की तरह बुद्ध ने मुझे भी हिंसा छोड़ने को प्रेरित किया : प्रचंड
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

काठमांडू, पांच मई नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचंड’ ने शुक्रवार को कहा कि सम्राट अशोक की तरह विभिन्न छोटे-छोटे राज्यों पर नियंत्रण के बाद वह भगवान बुद्ध से प्रेरित होकर हिंसा का रास्ता छोड़ने और उनके द्वारा दिखाए गए शांति का राह अपनाया है।

बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी में आयोजित विशेष समारोह में प्रचंड ने अपनी तुलना मौर्य सम्राट अशोक से की। सम्राट अशोक ने जीवन में लंबे समय तक हिंसा के बाद कलिंग युद्ध की विभत्स दृश्य से प्रभावित होकर अहिंसा का रास्ता अपना लिया और बुद्ध के दिखाए राह पर चल पड़े थे।

मौर्य सम्राट अशोक के ऐतिहासिक घटना को याद करते हुए प्रचंड ने कहा कि नेपाली माओवादियों के लिए भी यही सत्य है, जिन्होंने सशस्त्र संघर्ष त्याग दिया है और 2006 में शांति संधि करने के बाद शांतिपूर्ण राजनीति का रास्ता अपना लिया है।

अनुमान है कि 1996 से 2006 तक नेपाल में चले सशस्त्र संघर्श में 17,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। माओवादी विद्रोहियों ने 1996 में सशस्त्र विद्रोह शुरू किया, जिसका लक्ष्य राजशाही को समाप्त कर लोकतंत्र लागू करना था।

प्रचंड ने कहा कि उनकी पार्टी ने शांति संधि पर हस्ताक्षर करके हिंसा का रास्ता छोड़ दिया है और वे भगवान बुद्ध की शिक्षा से प्रभावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)