India COVID-19 Update: भारत में कोरोना को लेकर राहत! बीते 24 घंटे में 2,380 नए केस, एक्टिव केसों की संख्या घटकर 27,212 हुई
भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,380 नए मामले सामने आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,49,69,630 हो गई है. वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या 30,041 से घटकर 27,212 रह गई है.