एजेंसी न्यूज

Harayana: गुरुग्राम में चार लोगों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में साल 2021 में चार लोगों की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Harayana: गुरुग्राम में चार लोगों की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

नूहं (हरियाणा), सात मई: हरियाणा के गुरुग्राम में साल 2021 में चार लोगों की हत्या के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी. नूहं के पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि आरोपी की पहचान आनंद यादव के तौर पर की गई है, जो इस मामले के मुख्य आरोपी राव राय सिंह का बेटा है. यह भी पढ़ें: Delhi: बदला लेने के लिए Ex गर्लफ्रेंड की अश्लील तस्वीरें सोशल मीडिया पर की पोस्ट, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे दो दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया. सिंगला के मुताबिक, आनंद यादव को आपराधिक साजिश रचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘‘आनंद यादव को परिस्थिति जन्य साक्ष्यों सहित अन्य सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया है.’’ गौरतलब है कि राव राय सिंह ने 23 अगस्त 2021 को अपने किरायेदार के परिवार के तीन लोगों और अपनी बहू की कथित तौर पर हत्या कर दी थी.

सिंगला के अनुसार, आरोपी को अपनी बहू सुनीता (32) और किरायेदार कृष्ण कुमार तिवारी (42) के बीच अवैध संबंध होने का संदेह था. उन्होंने बताया कि आरोपी ने पहले अपनी बहू और कृष्ण पर हमला किया. इसके बाद, उसने कृष्ण की पत्नी अनामिका (38) और उसकी दो बेटियों पर भी हमला किया. सिंगला के मुताबिक, हमले में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृष्ण की तीन साल की बच्ची बच गई, जो दिल्ली में अपने रिश्तेदारों के साथ रह रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपी खुद ही हथियार लेकर आत्मसमर्पण करने के लिए पुलिस थाने पहुंचा था.

पुलिस ने मामले में राव राय सिंह और उसकी पत्नी विमलेश को गिरफ्तार किया था. सिंह ने पांच अक्टूबर 2021 को भोंडसी जेल में कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थी.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2023 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).