Wrestlers Protest: दिल्ली पुलिस की बढ़ी चिंता, पहलवानों के समर्थन में उतरा संयुक्त किसान मोर्चा, आज दिल्ली करेगा कुच
राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में दो किसान संघों के रविवार और सोमवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर धरना स्थल पर और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम किये जाएंगे. पुलिस ने यह जानकारी दी.
नयी दिल्ली, छह मई: राष्ट्रीय राजधानी में जंतर मंतर पर प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में दो किसान संघों के रविवार और सोमवार को दिल्ली कूच करने की घोषणा के मद्देनजर धरना स्थल पर और दिल्ली की सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम किये जाएंगे. पुलिस ने यह जानकारी दी.संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) ने शनिवार को ऐलान किया कि वह भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ पहलवानों के समर्थन में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन करेगा. यह भी पढ़ें: Wrestlers Protest: मशहूर कुश्ती कोच महावीर फोगाट ने पदक लौटाने की धमकी दी
अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने किसानों की यात्रा से पहले जंतर मंतर के आसपास और शहर की सीमाओं पर सुरक्षा इंतजाम करने की योजना बनाई है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल की यात्रा को लेकर जंतर मंतर के नजदीक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी.
एक बयान में कहा गया है कि रविवार को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से संयुक्त किसान मोर्चा के कई वरिष्ठ नेताओं के सैकड़ों किसानों के साथ जंतर मंतर पर आने की योजना है तथा वे पहलवानों को समर्थन देंगे। एसकेएम ने सिंह की तुरंत गिरफ्तारी की भी मांग की.
वहीं, संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) ने शुक्रवार को कहा था कि भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों के समर्थन में बड़ी संख्या में किसान आठ मई को जंतर-मंतर पर एकत्र होंगे.
उल्लेखनीय है कि संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) केंद्र सरकार द्वारा लाए गए और बाद में वापस लिए जा चुके तीन कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलन का नेतृत्व करने वाले संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) से अलग हुआ गुट है। एसकेएम कई किसान संगठनों का संयुक्त मोर्चा है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2023 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

