देश की खबरें | हिरासत में मौत मामला : न्यायालय ने अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की संजीव भट्ट की अर्जी ठुकराई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उच्चतम न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के बर्खास्त अधिकारी संजीव भट्ट की उस याचिका को बुधवार को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने 1990 के हिरासत में मौत मामले में उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ गुजरात उच्च न्यायालय में दायर उनकी अपील का समर्थन करने के लिए अतिरिक्त साक्ष्य पेश करने की अनुमति देने का अनुरोध किया था।