Noida Shocker: बच्ची से बलात्कार का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ बीती रात को बलात्कार करने के आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया.
नोएडा (उप्र), 10 मई: जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना कासना क्षेत्र में रहने वाली पांच वर्षीय बच्ची के साथ बीती रात को बलात्कार करने के आरोपी को बुधवार सुबह पुलिस ने एक मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. यह भी पढ़ें:
पुलिस उपायुक्त (जोन तृतीय) साद मियां खान ने बताया कि पांच वर्षीय बच्ची को टीपू सुल्तान नामक युवक बीती रात को श्मशान घाट की तरह उठाकर ले गया और वहां कथित तौर पर बच्ची के साथ बलात्कार किया. उन्होंने बताया कि आरोपी ने बच्ची को धमकाया कि अगर उसने अपने परिजनों को इस बात की जानकारी दी तो वह उसकी तथा उसके परिजनों की हत्या कर देगा.
डीसीपी ने बताया कि बच्ची ने आपबीती अपनी मां को बतायी, जिसके बाद उन्होंने घटना की शिकायत पुलिस से की. उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. खान ने बताया कि आरोपी मौके से भाग गया था और उसकी तलाश में पुलिस की पांच टीम लगाई गई थीं. उन्होंने बताया कि आज सुबह पुलिस को सूचना मिली की आरोपी भागने के प्रयास में है.
पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के दौरान उसने पुलिस पर गोली चला दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भी गोली चलाई. पुलिस द्वारा चलाई गई गोली आरोपी के पैर में लगी है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

