एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान को इंडोनेशिया की ओर मोड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान के केबिन से कुछ जलने की गंध आने के बाद मंगलवार को उसका मार्ग परिवर्तित कर इंडोनेशिया के मेदान में कुआलानामू हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान को इंडोनेशिया की ओर मोड़ा गया

मुंबई, 10 मई तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान के केबिन से कुछ जलने की गंध आने के बाद मंगलवार को उसका मार्ग परिवर्तित कर इंडोनेशिया के मेदान में कुआलानामू हवाई अड्डे पर उतारा गया। विमानन कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इंडिगो ने बताया कि विमान की विस्तृत जांच के लिए उसे कुआलानामू पर ही रखा गया है।

इंडिगो ने इस घटना को हुए 12 घंटे से भी अधिक समय बीत जाने के बावजूद यह नहीं बताया कि विमान में कितने यात्री सवार थे और यात्रियों को कितने बजे वहां से रवाना किया जाएगा।

उसने बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य स्थल तक ले जाने के लिए कुआलानामू में एक वैकल्पिक विमान भेजा जा रहा है।

विमानन कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर के लिए उड़ान संख्या 6ई-1007 का संचालन कर रहे ए320सीईओ विमान को मेदान (इंडोनेशिया) के कुआलानामू हवाई अड्डे की ओर मोड़ा गया। उड़ान के दौरान चालक दल ने पाया कि केबिन में से कुछ जलने की गंध आ रही थी।’’

उसने कहा कि विमान चालक ने प्रक्रियाओं का पालन किया और विमान को एहतियातन निकटवर्ती हवाई अड्डे कुआलानामू की ओर मोड़ दिया, जहां विमान को सुरक्षित उतारा गया।

इंडिगो ने बताया कि जमीन पर की गई विमान की शुरुआती जांच के परिणाम संतोषजनक रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2023 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).