विदेश की खबरें | भ्रष्टाचार मामले में इमरान के खिलाफ उच्च न्यायालय के फैसले को पीटीआई ने शीर्ष अदालत में दी चुनौती
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी (पीटीआई) ने बुधवार को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय के उस फैसले को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी, जिसमें भ्रष्टाचार के एक मामले में पार्टी प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी को वैध करार दिया गया है। स्थानीय मीडिया में बुधवार को प्रकाशित एक खबर में यह जानकारी दी गई है।