देश की खबरें | प.बंगाल शिक्षा बोर्ड ने हजारों शिक्षकों की नौकरी रद्द करने वाले अदालत के आदेश को चुनौती दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल प्राथमिक शिक्षा बोर्ड ने कलकत्ता उच्च न्यायालय के समक्ष लगभग 32,000 प्राथमिक विद्यालय के अप्रशिक्षित शिक्षकों की नौकरियां रद्द करने के उसके आदेश के खिलाफ मंगलवार को एक अपील दायर की। बोर्ड ने दावा किया कि उक्त शिक्षकों ने उसके बाद निर्दिष्ट समय के भीतर प्रारंभिक शिक्षा में डिप्लोमा (डीईएजईडी) प्राप्त किया है।