जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे चढ़कर 82.25 प्रति डॉलर पर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे मजबूत होकर 82.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण रुपये में मजबूती रही।
मुंबई, 16 मई अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले छह पैसे मजबूत होकर 82.25 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी डॉलर के अपने उच्चस्तर से नीचे आने के कारण रुपये में मजबूती रही।
बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने तथा कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से रुपये को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.22 प्रति डॉलर के भाव पर खुला और कारोबार के अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की तेजी के साथ 82.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया 82.16 के उच्चस्तर और 82.29 के निचले स्तर तक गया।
पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया 82.31 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत गिरकर 102.28 रह गया।
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘डॉलर में कमजोरी, विदेशी कोषों के प्रवाह और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने से तीन दिन की गिरावट के बाद रुपया बढ़त के साथ बंद हुआ।’’
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 413.24 अंक की गिरावट के साथ 61,932.47 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.29 प्रतिशत घटकर 75.01 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,406.86 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 16, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

