Delhi: बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल खाली कराया गया, कुछ संदिग्ध नहीं मिला
दक्षिण दिल्ली के पुष्प विहार में एक स्कूल को मंगलवार सुबह ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली, जिसके बाद एक बम निरोधक दस्ते को मौके पर भेजा गया. वहीं, घबराए माता-पिता अपने बच्चों को घर ले जाने के लिए स्कूल में एकत्र हो गए.अधिकारियों ने यह जानकारी दी.