देश की खबरें | खरगे व्यापक अनुभव वाले नेता, कांग्रेस को थरूर जैसे युवा और ऊर्जावान नेताओं की जरूरत: विजय दर्डा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व सांसद एवं लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष विजय दर्डा ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व्यापक अनुभव वाले वरिष्ठ नेता हैं, लेकिन पार्टी को शशि थरूर जैसे युवा, ऊर्जावान और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विख्यात नेताओं की भी जरूरत है, जो पार्टी कार्यकर्ताओं को उत्साहित कर सकें।