देश की खबरें | चीतों की मौत: भूपेंद्र यादव ने कहा- जो भी हुआ हम उसकी जिम्मेदारी लेते हैं, लेकिन परियोजना सफल होगी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में तीन महीने में तीन चीतों और इतने ही शावकों की मौत होने के बाद, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘जो कुछ भी हुआ उसकी हम जिम्मेदारी लेते हैं’’ लेकिन इस बात पर जोर दिया कि चीतों के स्थानांतरण की परियोजना सफल साबित होगी।