देश की खबरें | सपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लखीमपुर खीरी में; अखिलेश यादव भी होंगे शामिल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लोकसभा चुनाव, 2024 की तैयारी में जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) बूथ प्रबंधन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी देने की खातिर अपने कैडर के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है। इसकी शुरुआत लखीमपुर खीरी जिले में पांच और छह जून 2023 को आदर्श जनता इंटर कॉलेज, देवकली, सैदापुर भाऊ में दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के साथ होगी।