एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के नरेला में किराए के घर में मृत मिली महिला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में 26 वर्षीय एक महिला अपने किराए के घर में मृत पाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के नरेला में किराए के घर में मृत मिली महिला, एक व्यक्ति गिरफ्तार

नयी दिल्ली, चार जून उत्तर पश्चिमी दिल्ली के नरेला इलाके में 26 वर्षीय एक महिला अपने किराए के घर में मृत पाई गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान नरेला के स्वतंत्र नगर निवासी अनिल साहू उर्फ अर्जुन के रूप में हुई है, जिसे रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में नरेला थाने के पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) को फोन आया था, जिसके बाद पुलिसकर्मी घटना स्थल पर घर की पहली मंजिल पर पहुंचे और खून से लथपथ एक महिला का शव देखा।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने देखा कि महिला के मुंह से खून भी निकल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, बिहार के आरा जिले की रहने वाली महिला अपने पति और दो बच्चों के साथ किराए के मकान में रहती थी। पुलिस ने दावा किया कि महिला के कथित तौर पर आरोपी अर्जुन के साथ संबंध थे।

उन्होंने बताया कि अर्जुन को शक था कि महिला किसी और के संपर्क में है और उसने उसे खत्म करने की साजिश रची।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ शनिवार को नरेला थाने में हत्या का मामला दर्ज किया गया और तलाश अभियान चलाने के बाद रविवार को अर्जुन को नरेला रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने बताया कि अर्जुन हरि नगर और राजौरी गार्डन थानों में दर्ज चोरी और झपटमारी के 10 मामलों में शामिल रहा है।

उन्होंने बताया कि शव को बीजेआरएम अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मामले में जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 09:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).