क्रिकेट

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 83 रन तक लेकर गए.

South Africa vs Australia, 1st ODI Match Scorecard: डरबन में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया के सामने रखा 298 रनों का लक्ष्य, मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड
दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया (Photo Credit: X Formerly Twitter)

South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team, 1st ODI Match Scorecard Update: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज यानी 24 सितंबर को खेला जा रहा है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला डरबन (Durban) के किंग्समीड क्रिकेट स्टेडियम (Kingsmead Cricket Stadium) में खेला जा रहा है. 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के लिहाज से यह सीरीज दोनों टीमों के लिए बेहद अहम मानी जा रही है. टेम्बा बावुमा (Temba Bavuma) की अगुवाई वाली दक्षिण अफ्रीका की टीम घरेलू मैदान पर जीत के साथ सीरीज का आगाज करना चाहेगी. वहीं ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार लय को बरकरार रखते हुए सीरीज में बढ़त बनाने के इरादे से उतरी है. यह भी पढ़ें: South Africa vs Australia 1st ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया मुकाबले से होगा वनडे सीरीज का आगाज, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू

वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 113 मुकाबले खेले गए हैं. इस दौरान दक्षिण अफ्रीका ने 57 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, जबकि ऑस्ट्रेलिया को 52 मैचों में सफलता मिली है. तीन मुकाबले टाई रहे हैं और एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकला है. ऐसे में आंकड़ों के लिहाज से दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है.

दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला काफी रोमांचक होने की उम्मीद है. दक्षिण अफ्रीका की टीम में क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, ट्रिस्टन स्टब्स और डेविड मिलर जैसे अनुभवी बल्लेबाज मौजूद हैं. वहीं गेंदबाजी में मार्को यानसेन, जेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज पर बड़ी जिम्मेदारी होगी. दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया की टीम में ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस और कैमरून ग्रीन जैसे धाकड़ बल्लेबाज शामिल हैं. गेंदबाजी में मिचेल स्टार्क, पैट कमिंस, एडम ज़म्पा और जोश हेज़लवुड दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं.

दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (South Africa National Cricket Team vs Australia National Cricket Team Match Scorecard)

इस रोमांचक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की टीम का आगाज निराशाजनक रहा और महज 29 रन के स्कोर पर टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए. इसके बाद कप्तान टेम्बा बावुमा और मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने मिलकर पारी को संभाला और टीम का स्कोर 83 रन तक लेकर गए.

पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट खोकर 297 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने सबसे ज्यादा 112 रनों की शानदार पारी खेली. इस बेहतरीन पारी के दौरान मैथ्यू ब्रीट्ज़के ने 106 गेंदों पर 14 चौके और दो छक्के लगाए. मैथ्यू ब्रीट्ज़के के अलावा मार्को जानसन ने 75 रन बनाए.

दूसरी तरफ, ऑस्ट्रेलिया की टीम को जोश हेज़लवुड ने पहली बड़ी कामयाबी दिलाई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से नाथन एलिस ने सबसे ज्यादा तीन विकेट अपने नाम किए. नाथन एलिस के अलावा एडम ज़म्पा ने दो विकेट चटकाए.ऑस्ट्रेलिया की टीम को यह मुकाबला जीतने के लिए 50 ओवर में 298 रन बनाने हैं. दोनों टीमें यह मुकाबला जीतकर सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी.

पहली पारी का स्कोरकार्ड:

दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी: 297/8, 50 ओवर (क्विंटन डी कॉक 14 रन, टोनी डी ज़ोरज़ी 0 रन, तेम्बा बावुमा 30 रन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के 112 रन, रयान रिकेल्टन 27 रन, डेविड मिलर 9 रन, मार्को जानसन 75 रन, कॉर्बिन बॉश नाबाद 9 रन, गेराल्ड कोएत्ज़ी 6 रन और ब्योर्न फोर्टुइन नाबाद 1 रन.)

ऑस्ट्रेलिया की गेंदबाजी: (जोश हेज़लवुड 1 विकेट, नाथन एलिस 3 विकेट और एडम ज़म्पा 2 विकेट).

नोट: दक्षिण अफ्रीका राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड आप हमारी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2026 05:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).