एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया

नयी दिल्ली, चार जून राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में रविवार को हल्की बारिश हुई, जिसके परिणामस्वरूप अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री कम 33.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।

इस बीच, दिल्ली में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने सोमवार को आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के साथ अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 35 और 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई है।

दिल्ली में शनिवार सुबह 8.30 बजे से रविवार सुबह 8.30 बजे के बीच तीन मिमी बारिश दर्ज की गई है।

आईएमडी ने बताया कि राष्ट्रीय राजधानी में रविवार सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 फीसदी दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में रविवार शाम छह बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 173 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।

वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के अनुसार दिल्ली में वायु गुणवत्ता सूचकांक के चार जून से सात जून तक मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 04, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).