जरुरी जानकारी | आयातित सूरजमुखी तेल के दाम गिरने से अधिकांश तेल-तिलहनों के भाव टूटे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सबसे सस्ता बैठने वाले आयातित सूरजमुखी तेल के दाम में और गिरावट आने से बुधवार को दिल्ली तेल-तिलहन बाजार में अधिकांश तेल-तिलहनों के दाम गिर गए। मूंगफली तेल तिलहन, सोयाबीन तेल (दिल्ली और इंदौर), कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि मंडियों में कम आवक के बीच सरसों तेल तिलहन, सोयाबीन तिलहन, सोयाबीन डीगम तेल कीमतें पूर्व-स्तर पर बनी रहीं।