KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Live Scorecard Update: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में खेला जा रहा हैं. दोनों टीमों का इस सीजन में यह दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें:

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी.

कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के मैच का स्कोरकार्ड (Kolkata Knight Riders Cricket Team vs Sunrisers Hyderabad Cricket Team Match Scorecard)

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.

नोट: कोलकाता नाइट राइडर्स क्रिकेट टीम बनाम सनराइजर्स हैदराबाद क्रिकेट टीम के इस मुकाबले का स्कोरकार्ड आप हमारे वेबसाइट पर भी देख सकते हैं.