Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलकाता में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट
कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (Photo Credit: X Formerly Twitter)

Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, TATA Indian Premier League 2026 6th Match Satta Bazar Favorite Team: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (Indian Premier League 2026) का छठवां मुकाबला आज यानी 2 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला कोलकाता (Kolkata) के ईडन गार्डन्स स्टेडियम (Eden Gardens Stadium) में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों का इस सीजन में यह पहला मुकाबला होगा. इस मैच में दोनों ही टीमें शानदार प्रदर्शन कर जीत के साथ आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिल सकता हैं. इस सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स की अगुवाई अजिंक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) कर रहे हैं. जबकि, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान ईशान किशन (Ishan Kishan) के कंधों पर हैं. यह भी पढ़ें: KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Kolkata Weather Update: आज कोलकाता में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? मैच से पहले जानें मौसम का हाल

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अपने पिछले मैच में 220 रन बनाने के बावजूद हार गई थी. कोलकाता नाइट राइडर्स के गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए थे. अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स अपने गेंदबाजों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करेगी. पिछले मैच में अर्धशतक लगाने वाले अजिंक्य रहाणे एक बार फिर अच्छी शुरुआत दिलाने की कोशिश करेंगे. सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पिछली पारी में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके थे. अभिषेक शर्मा के अलावा ट्रेविस हेड सिर्फ 11 रन बनाकर आउट हुए थे. ऐसे में अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड की सलामी जोड़ी सनराइजर्स हैदराबाद को जोरदार शुरुआत दिलाना चाहेगी.

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के छठे मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से 2 अप्रैल को होगा. सनराइजर्स हैदराबाद को अपने पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से शिकस्त मिली थी, जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स को अपने पिछले मुकाबले में मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ हार मिली थी. ऐसे में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद दोनों ही टीमें अपनी पहली जीत हासिल करना चाहेंगी. चलिए मुकाबले से जुड़ी सभी जरूरी बातों पर एक नजर डालते हैं.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद हेड टू हेड

आईपीएल इतिहास में अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कुल 30 मैचों में आमने-सामने हुई है, इसमें से 20 मैच कोलकाता नाइट राइडर्स ने जीते हैं, जबकि 10 मैच सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. आईपीएल के पिछले में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद ने दो मैच खेले और दोनों टीमों ने एक-एक मैच जीते थे. वहीं, आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने तीनों मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को मात दी थी.

कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच पर सट्टा बाजार गर्म (KKR vs SRH Satta Bazar)

इस मैच से पहले सट्टा बाजार (Satta Bazar) ने इस बात की भविष्यवाणी की है कि कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद (KKR vs SRH Satta Bazar Rate) में से कौनसी टीम बाजी मारेगी. इस मैच को लेकर सट्टा बाजार एक दिन पहले से ही गर्म है. सट्टा बाजार में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम फेवरेट चल रही है. लेकिन कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम बाजी पलटने में माहिर हैं. सट्टा बाजार में जो टीम फेवरेट होती है यानी जिसके जीतने की संभावना ज्यादा होती है, उस पर कम रुपये मिलते हैं. वहीं दूसरी टीम पर ज्यादा रुपये मिलते हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जिस टीम पर कम भाव होता है, उसके जीतने की संभावना ज़्यादा होती है. हालांकि ये भाव मैच तक और मैच के दौरान बदल भी सकते हैं.

डिस्क्लेमर: सट्टा बाजार या इस तरह का कोई भी जुआ भारत में गैरकानूनी है. हम किसी भी तरह से सट्टा/जुआ या इस तरह की गैर-कानूनी गतिविधियों को प्रोत्साहित नहीं करते हैं.