Chhattisgarh: सीएम भूपेश बघेल ने BJP पर साधा निशाना, कहा- नाथूराम गोडसे को भारत का ‘सपूत’ कहने में बीजेपी को शर्म नहीं आती
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘उनका एक ही एजेंडा है - धर्मांतरण और सांप्रदायिकता. हमें उनका मुकाबला करना है.’’ बघेल ने छत्तीसगढ़ विधानसभा की घटना के बारे में बताते हुए कहा, ‘‘मैंने उनसे (भाजपा नेताओं से) कहा कि आपने महात्मा गांधी, उनका चश्मा और उनकी लाठी स्वीकार कर ली है, जो बहुत अच्छा है. आप ‘महात्मा गांधी अमर रहे’ का नारा लगा रहे हैं, लेकिन क्या आप एक बार 'नाथूराम गोडसे मुर्दाबाद' कह सकते हैं?’’