एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | बिहार नगर निकाय चुनावः महिलाओं ने वार्ड पार्षद, महापौर, उपमहापौर के 458 पदों पर जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में संपन्न् नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने वार्ड पार्षद, महापौर, उपमहापौर के कुल 458 पदों पर जीत दर्ज की है।

देश की खबरें | बिहार नगर निकाय चुनावः महिलाओं ने वार्ड पार्षद, महापौर, उपमहापौर के 458 पदों पर जीत दर्ज की

पटना, 11 जून बिहार में संपन्न् नगर निकाय चुनाव में महिलाओं ने वार्ड पार्षद, महापौर, उपमहापौर के कुल 458 पदों पर जीत दर्ज की है।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रविवार को जारी परिणाम के अनुसार 21 जिलों की 31 नगरपालिकाओं में विभिन्न पदों के लिए 347 पुरुष उम्मीदवार भी चुने गए।

राज्य में 31 नगर निकायों के लिए मतों की गिनती कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रविवार सुबह आठ बजे शुरू हुई। वार्ड पार्षद, महापौर और उप महापौर के 805 पदों पर मतगणना के लिए कुल 58 केंद्र बनाए गए थे।

बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार शाम को इस चुनाव का अंतिम परिणाम घोषित किया।

कुल मिलाकर 4431 उम्मीदवारों जिनमें 2197 पुरुष और 2234 महिलाएं शामिल थीं, ने बिहार में नगरपालिका चुनाव लड़ा। इनमें से नौ को पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया था।

पटना, बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद, वैशाली, नालंदा, नवादा, गोपालगंज, मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मधुबनी, किशनगंज, मुंगेर, लखीसराय, सहरसा, जमुई और बांका जिलों में नौ जून को मतदान हुआ था।

पहली बार बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं की पहचान सत्यापित करने के लिए चेहरे की पहचान प्रणाली (एफआरएस) का इस्तेमाल किया था।

अधिकारियों ने कहा कि 31 शहरी निकायों में 24 ऐसे निकाय शामिल हैं जहां दिसंबर में हुए पिछले शहरी चुनावों में मतदान नहीं हुआ था और अन्य सात जिनका पांच साल का कार्यकाल जून में समाप्त हो रहा है। इनमें सहरसा और मधुबनी नगर निगम शामिल हैं।

इसके अलावा शहरी निकायों के सात वार्डों में उपचुनाव हुए थे जहां निर्वाचित प्रतिनिधियों ने दिसंबर के शहरी चुनावों के बाद पिछले कुछ महीनों में इस्तीफा दे दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2023 11:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).