ताजा खबरें | लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा: विपक्ष का सरकार पर ज्वलंत मुद्दों की अनदेखी का आरोप
Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. लोकसभा में मंगलवार को विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि देश की समस्याओं से निपटने में ‘डबल इंजन’ सरकार पूरी तरह विफल रही है और यह अविश्वास प्रस्ताव मणिपुर सहित अन्य ज्वलंत मुद्दों पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘मौनव्रत’ तोड़ने के लिए लाया गया है।