कश्मीर में J&K पुलिस की CIK ताबड़तोड़ छापेमारी, एन्क्रिप्टेड ऐप से आतंक की साजिश का खुलासा
जम्मू-कश्मीर पुलिस की आतंकवाद रोधी कश्मीर शाखा ने आतंकवादी गतिविधियों की जांच के तहत शुक्रवार को घाटी में कई स्थानों पर छापे मारे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि यह छापेमारी बडगाम, पुलवामा, अवंतीपुरा, कुपवाड़ा, शोपियां और श्रीनगर जिलों में की गई.