देश की खबरें | राष्ट्रीय राजधानी में बारिश होने की संभावना
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को शहर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है।
नयी दिल्ली, 30 मई भारत विज्ञान मौसम विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार को शहर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर बारिश, आंधी और तेज़ हवाओं की चेतावनी दी है।
दिल्ली में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो इस मौसम के औसत तापमान से 1.3 डिग्री कम है।
सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 69 प्रतिशत थी।
दिल्ली में दिन में बादल छाए रहने तथा मध्यम बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
आईएमडी के अनुसार, 'ऑरेंज अलर्ट' यह संकेत देता है कि निवासियों को सतर्क रहना चाहिए और संभावित रूप से मौसम के बदलते मिजाज लिए तैयार रहना चाहिए।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 171 दर्ज किया गया जो ‘मध्यम’ श्रेणी में आता है।
सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 10:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

