विदेश की खबरें | हेगसेथ की मौजूदगी में मैक्रों सिंगापुर सुरक्षा सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. मैक्रों शुक्रवार रात को मुख्य भाषण के साथ सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, जिसमें इन सभी मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है। साथ ही अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रशासन द्वारा घोषित भारी शुल्क (टैरिफ) से एशियाई सहयोगियों पर पड़ रहे दबाव पर भी चर्चा होगी। हेगसेथ पहली बार ‘शांगरी-ला वार्ता’ में शामिल हो रहे हैं, जिसका आयोजन अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा अध्ययन संस्थान (आईआईएसएस) द्वारा किया जा रहा है, तथा यह वार्ता चीन और अमेरिका के बीच बढ़ती बयानबाजी की पृष्ठभूमि में हो रही है।