एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले से तीन बच्चों सहित 30 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के भरत नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | दिल्ली के उत्तर-पश्चिम जिले से तीन बच्चों सहित 30 अवैध बांग्लादेशी नागरिक हिरासत में

नयी दिल्ली, 30 मई दिल्ली पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी के भरत नगर इलाके में अवैध रूप से रह रहे 30 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को इन प्रवासियों की संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पूरे मई महीने के दौरान निगरानी अभियान संचालित किया गया और छापेमारी की गई।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर-पश्चिम) भीष्म सिंह ने बताया, "पुलिस दलों ने विभिन्न इलाकों से संदिग्धों को पकड़ा। सभी 30 लोग बांग्लादेशी नागरिक पाए गए, जो एजेंटों की मदद से अवैध रूप से भारत में घुसे थे।"

अधिकारी ने बताया कि पकड़े गए लोगों में 12 महिलाएं, 15 पुरुष और तीन बच्चे शामिल हैं।

अधिकारी ने कहा कि पूछताछ में आरोपियों ने बिना वैध दस्तावेजों के भारत में घुसने की बात स्वीकार की।

उन्होंने बताया कि ये लोग दिल्ली में छोटे-मोटे काम करके और यातायात चौराहों पर भीख मांगकर स्थानीय आबादी में घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने हिरासत में लिए गए बांग्लादेशी नागरिकों के पास से पांच स्मार्टफोन बरामद किए हैं, जिनमें प्रतिबंधित 'आईएमओ' एप्लीकेशन था।

उन्होंने बताया कि आईएमओ एप्लीकेशन का इस्तेमाल आरोपी कथित तौर पर बांग्लादेश में अपने रिश्तेदारों से संपर्क में रहने के लिए कर रहे थे।

इसके अतिरिक्त, पुलिस ने आरोपियों के पास से दस बांग्लादेशी राष्ट्रीय पहचान पत्र भी बरामद किये।

पुलिस उपायुक्त सिंह ने कहा, "हिरासत में लिए गए लोगों में कई परिवार शामिल हैं, जिनमें से कुछ के साथ नाबालिग बच्चे भी हैं। उन्हें दिल्ली में हिरासत और प्रतिबंध केंद्रों में रखा गया है।"

उन्होंने कहा कि विदेशी अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जा रही है तथा देश में अवैध प्रवेश को सुगम बनाने वाले एजेंटों के गिरोह का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 30, 2025 06:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).