विदेश की खबरें | ‘ब्रिक्स’ की शिखर बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये शामिल होंगे पुतिन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्राजील, रूस, भारत, चीन और दक्षिण अफ्रीका का यह समूह अपने शीर्ष नेताओं की उपस्थिति में कोविड-19 महामारी के बाद से अपनी पहली बैठक कर रहा है। हालांकि, पुतिन दक्षिण अफ्रीका की अपनी यात्रा से समस्या पैदा हो सकने के मद्देनजर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये इसमें भाग लेंगे, क्योंकि यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के मामले में मार्च में अंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।