देश की खबरें | एम्स की पूर्व निदेशक ने गोलियां लगने के बाद इंदिरा को अस्पताल लाये जाने का पुस्तक में किया जिक्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की पहली महिला निदेशक रहीं स्नेह भार्गव ने अपनी किताब में 31 अक्टूबर 1984 का दिन याद किया है, जब वह शीर्ष चिकित्सा संस्थान में यह पद ग्रहण करने पहुंची थीं। लेकिन अपनी नियुक्ति की पुष्टि के लिए होने वाली औपचारिक बैठक से कुछ ही क्षण पहले, वह तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गोलियों से छलनी बेजान शरीर के सामने खड़ी थीं।