एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत

गोरखपुर (उप्र), 31 मई गोरखपुर-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को मोटरसाइकिल और कार के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बड़हलगंज थाने के पास सुबह करीब 9:45 बजे हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोग 20 फुट दूर जा गिरे और दो अन्य कार के बोनट पर करीब 100 मीटर तक घसीटते चले गए। कार चालक मौके से फरार हो गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार पांडेय ने बताया कि मृतकों की पहचान सुनील कुमार (22), प्रद्युम्न कुमार (22), अरविंद कुमार (23) और राहुल कुमार (22) के रूप में हुई है। ये सभी सिधवापार ग्राम सभा के गर्थौली टोला के रहने वाले थे।

पांडेय ने बताया कि ये सभी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार होकर गोरखपुर शहर की ओर जा रहे थे, तभी ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में तेज रफ्तार एसयूवी से उनकी टक्कर हो गई।

ग्रामीणों और पुलिस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां सुनील, प्रद्युम्न और अरविंद को मृत घोषित कर दिया गया जबकि राहुल की जिला अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।

पड़ोसियों के अनुसार प्रद्युम्न, अरविंद और राहुल रिश्तेदार थे और सुनील उनका करीबी दोस्त था।

राहुल की कथित तौर पर एक जून को सगाई होने वाली थी।

पांडेय ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2025 08:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).