असम में भाजपा सरकार को सत्ता, पैसा, जमीन और ‘सिंडिकेट’ की परवाह है: गौरव गोगोई
कांग्रेस की असम इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष गौरव गोगोई ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राज्य सरकार की रविवार को आलोचना करते हुए कहा कि सत्तारूढ़ मोर्चे को केवल ‘‘सत्ता, धन, भूमि और सिंडिकेट’’ की परवाह है. गोगोई ने आरोप लगाया कि राज्य की राजधानी गुवाहाटी में विनाशकारी बाढ़ और जलभराव ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है, जिसका मुख्य कारण सत्तारूढ़ पार्टी के करीबी मंत्रियों और लोगों द्वारा आर्द्रभूमि पर किया गया अतिक्रमण है. गोगोई ने सुबह शिवसागर से नागांव तक 250 किलोमीटर लंबी यात्रा की शुरूआत की.