नफ़रत, जुमलों और ध्यान भटकाने की राजनीति के ख़िलाफ़ वोट करे जनता: मल्लिकार्जुन खरगे
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण का मतदान आरंभ होने के बाद शनिवार को लोगों का आह्वान किया कि वे एकता, न्याय और रोज़मर्रा के ज़रूरी मुद्दों पर तथा नफ़रत, जुमलों और ध्यान भटकाने की राजनीति के ख़िलाफ़ वोट करें.