Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली में 60,000 पुलिसकर्मी, ड्रोन तैनात किए गए
दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है.
नयी दिल्ली, 25 मई : दिल्ली पुलिस ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के तहत शनिवार को दिल्ली में शांतिपूर्ण, स्वतंत्र एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है और 60,000 से अधिक कर्मियों को तैनात किया है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
अधिकारियों ने बताया कि नगर पुलिस उत्तर प्रदेश और हरियाणा की सीमा से लगे इलाकों में भी कड़ी निगरानी कर रही है. विभाग के मुताबिक, उत्तराखंड, राजस्थान और मध्य प्रदेश से अर्धसैनिक बलों की 51 कंपनी और 13,500 होम गार्ड की तैनाती करने के अलावा ड्रोन और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल की आठ लोकसभा सीटों पर मतदान जारी, झड़प में टीएमसी नेता की मौत
आम चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीट के लिए मतदान शनिवार सुबह शुरू हो गया. पुलिस उपायुक्त (चुनाव प्रकोष्ठ) संजय सहरावत ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए व्यापक व्यवस्था की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2024 10:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

