देश की खबरें | सोशल मीडिया पर वीडियो में बुर्का बांटतीं नजर आईं शिवसेना विधायक
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना विधायक यामिनी जाधव का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित हुआ जिसमें वह मुस्लिम महिलाओं को बुर्का बांटती दिखाई दे रही हैं। इस पर सत्तारूढ़ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कहा कि यह उनका विशेषाधिकार है, लेकिन वह इस तरह की ‘‘तुष्टीकरण की राजनीति’’ को स्वीकार नहीं करती।