विदेश की खबरें | कैसे करें एआई का बेहतर इस्तेमाल? जानिए विशेषज्ञों के बताए चार सुझाव
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. सिडनी, नौ जुलाई (द कन्वरसेशन) चैटजीपीटी, कोपायलट और अन्य जनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बन गए हैं, इसलिए कंपनियां ऐसे कर्मचारियों की तलाश कर रही हैं जो इनका इस्तेमाल करने में माहिर हों। दूसरे शब्दों में कहें तो कंपनियां उन कर्मचारियों को तलाश रही हैं, जो इन्हें प्रभावी ढंग से संकेत दे सकें, एआई के हिसाब से सोच सकें, और कामकाज की उत्पादकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग कर सकें।