एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति खंडित किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में घीसुखेड़ा गांव स्थित एक मंदिर में अज्ञात लोगों ने गुरु गोरखनाथ की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मुजफ्फरनगर में गुरु गोरखनाथ की मूर्ति खंडित किए जाने पर ग्रामीणों ने किया विरोध-प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर (उप्र), नौ जुलाई मुजफ्फरनगर जिले के चरथावल थाना क्षेत्र में घीसुखेड़ा गांव स्थित एक मंदिर में अज्ञात लोगों ने गुरु गोरखनाथ की मूर्ति को कथित तौर पर खंडित कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने बुधवार को विरोध-प्रदर्शन किया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस क्षेत्राधिकारी डी. बाजपेयी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

यह घटना तब सामने आई जब स्थानीय लोग सुबह मंदिर पहुंचे और मूर्ति को क्षतिग्रस्त पाया।

निवासियों के अनुसार, मंगलवार देर रात अज्ञात लोग मंदिर परिसर में घुस आए और गुरु गोरखनाथ की मूर्ति को खंडित कर दिया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।

अधिकारियों ने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 01:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).