एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, हथियारों का जखीरा बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए गुरदासपुर के एक वन क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

देश की खबरें | पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश नाकाम की, हथियारों का जखीरा बरामद

चंडीगढ़, नौ जुलाई पंजाब पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने पाकिस्तान के आतंकवादी हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए गुरदासपुर के एक वन क्षेत्र से हथियारों का जखीरा बरामद किया है।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि पंजाब में कई स्थानों पर हमले करने की पूर्व नियोजित साजिश के तहत पाकिस्तानी एजेंसियों और रिंदा ने यह खेप भारत पहुंचाई थी।

यादव ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘एक खुफिया अभियान में गैंगस्टर रोधी कार्यबल (एजीटीएफ), पंजाब ने पाकिस्तान में स्थित और पाकिस्तान की आईएसआई द्वारा समर्थित बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) के एक ‘ऑपरेटिव’ हरविंदर रिंदा द्वारा रची गई एक बड़ी आतंकी साजिश को सफलतापूर्वक नाकाम कर दिया।’’

डीजीपी ने कहा कि खुफिया सूचना पर तेजी से कार्रवाई करते हुए एजीटीएफ की टीमों ने गुरदासपुर के एक वन क्षेत्र से आतंकवादी सामग्री का एक बड़ा जखीरा बरामद किया और इससे पहले कि यह हरविंदर रिंदा के सहयोगियों तक पहुंच पाता इसे अपने कब्जे में ले लिया। इसमें दो एके-47 राइफलें, 16 कारतूस, दो मैगजीन और दो पी-86 (उच्च विस्फोटक) हथगोले शामिल हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘ प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह खेप पंजाब में कई स्थानों पर हमले करने की पाकिस्तानी एजेंसियों और हरविंदर उर्फ ​​रिंदा की पूर्व नियोजित साजिश के तहत भारत भेजी गई थी।’’

उन्होंने बताया कि गुरदासपुर के पुराना शाला पुलिस थाने में विस्फोटक अधिनियम और शस्त्र अधिनियम के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है।

डीजीपी ने कहा, ‘‘ हथियारों की खेप पहुंचाने में शामिल रिंदा के गुर्गों की पहचान और उनकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 01:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).