जरुरी जानकारी | बिनौला खल का भाव टूटने के बीच अधिकांश तेल-तिलहन में सुधार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मलेशिया एक्सचेंज में मंदा रुख रहने के बीच आज एक बार फिर से बिनौला खल का दाम तोड़े जाने के बाद क्षतिपूर्ति के रूप में खाद्य तेलों का दाम बढ़ाने से बृहस्पतिवार को देश के तेल-तिलहन बाजार में अधिकांश तेल-तिलहनों की कीमतों में मजबूती का रुख रहा। इस वजह से सरसों एवं सोयाबीन तेल-तिलहन, मूंगफली तेल, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल में मजबूती रही। वहीं बिनौला खल का दाम टूटने से मूंगफली तिलहन पूर्वस्तर पर बना रहा।