13 अक्टूबर आज का इतिहास: फिल्म जगत सबसे चहेते कलाकार किशोर कुमार ने आज के दिन दुनिया से कहा था अलविदा, जानें इस तारीख से जुड़ी अन्य ऐतिहासिक घटनाएं
रूपहले पर्दे पर चमकने वाले सितारों की बात करें तो इनमें किशोर कुमार की पहचान सबसे चमकदार सितारों में से एक के तौर पर होती है. शानदार अभिनेता, सुरीले गायक, उम्दा निर्माता निर्देशक, कुशल पटकथा लेखक और बेहतरीन संगीतकार के तौर पर किशोर को एक संपूर्ण कलाकार कहा जा सकता है.